- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Black Friday Sale At Nexus MBD Neopolis, Up To 50% Off
ब्लैक फ्राइडे सेल अब खरीदारी का बड़ा अवसर बनती जा रही है। इसी के तहत लुधियाना के नेक्सस एमबीडी नियोपोलिस में 27 से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित की जा रही है। इसमें फैशन, फुटवियर, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज सहित विभिन्न श्रेणियों के ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस सेल का मकसद ग्राहकों को वर्ष के अंत और शादी-ब्याह के सीजन से पहले खरीदारी का मौका देना है।
ग्राहक नवीन कलेक्शन के साथ पार्टी और शादी समारोहों हेतु अपनी पसंद के कपड़े, फुटवियर और अन्य सामान खरीद सकेंगे। सेल में लाइफस्टाइल, मैक्स, पैंटालून्स, अरमानी एक्सचेंज, रिलायंस डिजिटल, सेफोरा, नायका, सुपरड्राई, ओनली, वेरो मोडा और काजो सहित कई प्रमुख ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहक ब्यूटी और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर भी आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का मकसद खरीदारी के साथ ग्राहकों को नए फैशन ट्रेंड और वर्ष के अंत के जश्न से जुड़ा खास अनुभव देना है।







