जीएनडीयू में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय साइकलिंग चैंपियनशिप में मेजबान यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में जीएनडीयू की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में टीम दूसरे स्थान पर रही। चैंपियनशिप यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह के नेतृत्व में श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना साल को समर्पित थी।

महिला वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली दूसरे और चितकारा यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहला, जीएनडीयू ने दूसरा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

डीन अकादमिक प्रकरण प्रो. एचएस सैनी, रजिस्ट्रार प्रो. केएस चहल और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. कंवर मनदीप सिंह ने भी खिलाड़ियों, कोचों और कार्यक्रम टीम को बधाई दी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट