जालंधर | स्टेट पब्लिक स्कूल में दीपावली पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सौंदर्यबोध को प्रोत्साहित करने हेतु अंतर-सदनीय प्रतियोगिताएं उत्साह के साथ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली कट-आउट, रंगोली मेकिंग, तोरण मेकिंग, कैंडल डेकोरेशन और दीया डेकोरेशन प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें समस्त सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे कागज, आकर्षक डिजाइन, विविध रंगों और सजावटी सामग्री से रंगोलियां, पारंपरिक तोरण, सुसज्जित मोमबत्तियां और दीये तैयार किए। परिणामों में साहिबजादा अजीत सिंह सदन ने कैंडल डेकोरेशन और रंगोली कट-आउट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तोरण मेकिंग और रंगोली मेकिंग में साहिबजादा ज़ोरावर सिंह हाउस प्रथम रहा।
Source: Dianik Bhaskar







