- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Dharmkot MLA Davinderjit Singh Ladi Dhos Summoned By ED | Moga News
पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और MLA दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस ED के रडार पर आ गए हैं। ED ने उन्हें 27 नवंबर को उन्हें चंडीगढ़ स्थित जोनल ऑफिस में बुलाया गया है।
ED ने नेशनल हाईवे में करीब एक करोड़ के कथित गलत मुआवजे के केस में उन्हें बुलाया है। उन पर लुधियाना के अलावा मोगा में श्मशान भूमि के अधिग्रहण में मुआवजे में गड़बड़ी के इल्जाम लगे हैं।
यह मामला मोगा से AAP की महिला विधायक व महिला विंग की राज्य प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़ा है। इस मामले में विधायक अरोड़ा, उनके पति, विधायक ढोस समेत करीब 10 लोगों को पूछताछ हेतु बुलाया है। जिनमें कुछ अफसर भी शामिल हैं।
किसे कब बुलाया गया, उन पर क्या इल्जाम…
- 1. लखविंदर सिंह (23 नवंबर): आशीर्वाद चिकित्सालय एवं नशा मुक्ति केंद्र के पार्टनर/डायरेक्टर हैं। उन पर अस्पताल के प्रबंधन, बेहिसाब नकदी की वसूली, वित्तीय लेन-देन और मनोप्रभावी दवाओं की खरीद-बिक्री का इल्जाम है।
- 2. राकेश अरोड़ा (25 नवंबर): विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के पति हैं। उन पर कथित तौर पर फर्जी संपत्ति सौदों, बेहिसाब धन के लेन-देन और आशीर्वाद चिकित्सालय के वित्तीय मामलों में शामिल होने का इल्जाम है।
- 3. अमनदीप कौर अरोड़ा (26 नवंबर): मोगा की विधायक हैं। ED के मुताबिक, सरकारी, नगर निगम, मार्केट कमेटी और चर्च ट्रस्ट की संपत्तियों को रिश्तेदारों और सहयोगियों के माध्यम से कथित रूप से हासिल करने और ट्रांसफर करने के प्रकरण में उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
- 4. दविंदरजीत सिंह लाडी धोंस (27 नवंबर): लाडी धर्मकोट के विधायक हैं। उन पर नेशनल हाईवे में जमीन अधिग्रहण के बीच लुधियाना के बग्गीपुरा में लगभग 2 से 3 एकड़ जमीन में लाभ लेने और धर्मकोट में श्मशान भूमि के मुआवजे से जुड़ी कथित अनियमितताओं में भूमिका की छानबीन है।
- 5. जसपाल सिंह (27 नवंबर): विधायक अमनदीप कौर के पिता हैं। ED सूत्रों के अनुसार, उनके पास मोगा के सिविल लाइंस में पंजाब सरकार की 7 मरले जमीन कथित तौर पर विधायक और उनके पति की ओर से रखी गई थी।
- 6. वलजिंदर सिंह (30 नवंबर): विधायक अमनदीप कौर के भाई हैं। उन पर बेनामी संपत्ति सौदों, नकदी के लेन-देन और मार्केट कमेटी की जमीन हासिल करने में कथित भूमिका का इल्जाम है।
- 7. हरमिंदर सिंह (2 दिसंबर): मोगा की विधायक अमनदीप के मामा हैं। उन पर मार्केट कमेटी की जमीन हासिल करने में बेनामीदार की भूमिका निभाने और अन्य संपत्तियों के भुगतान में मदद करने का इल्जाम है।
- 8. निरवैर सिंह, पटवारी: उन पर राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर, गलत इंतकाल दर्ज करने, संपत्ति ट्रांसफर और मुआवजे की रकम निकालने का इल्जाम है।
- 9. गुरदेव सिंह , पूर्व जिला राजस्व अधिकारी (DRO), मोगा: उन पर नेशनल हाईवे-754A के तहत मुआवजे के आकलन और वितरण में कथित अनियमितताओं की पड़ताल है। इसमें लगभग 1 करोड़ रुपए के मुआवजे का मामला भी शामिल है।
- 10. लखविंदर सिंह गिल, पूर्व तहसीलदार, मोगा: उन पर अदालत के आदेशों और आपत्तियों के बावजूद सरकारी, शहर निगम और चर्च ट्रस्ट की जमीनों से जुड़े बिक्री विलेख (सेल डीड) रजिस्टर करने में कथित भूमिका का आरोप है।
AAP विधायकों से जुड़ा यह पूरा ED केस क्या है…
1. नेशनल हाईवे के मुआवजे में कथित घोटाला मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के ग्राम अधरमां में नेशनल हाईवे-754A के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी। आरोप है कि सरकारी जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में गलत तरीके से एक महिला दिलखुश कुमारी के नाम दर्ज कराया गया और इसके आधार पर उसे करीब 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलवा दिया गया।
पुलिस की शुरुआती FIR में पटवारी नवदीप सिंह, दिलखुश कुमारी और अन्य लोगों के नाम थे। शुरुआती FIR में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं था।
2. ED ने विधायक और परिवार पर क्या आरोप लगाए? ED के अनुसार, पड़ताल में विधायक, उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा और अन्य सहयोगियों की कथित भूमिका सामने आई। एजेंसी का आरोप है कि मुआवजे की रकम को दूसरी जगह भेजने और सरकारी व संस्थागत जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर करके विधायक के रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम कराने की कोशिश हुई।
ED ने अब तक क्या कार्रवाई की?
- 4 नवंबर 2026: ED ने अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके पति, परिवार और सहयोगियों से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें उनके पति से जुड़े नशा मुक्ति केंद्र/चिकित्सालय का परिसर भी शामिल था।
- 6 नवंबर 2026: ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तलाशी में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।
विधायक का क्या कहना है? अमनदीप कौर अरोड़ा ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि जमीन के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी से उनका कोई रिश्ते नहीं है।
उन्होंने ED की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया और कहा कि वह संबंधित संपत्तियों के रिकॉर्ड एजेंसी के सामने पेश करेंगी। उन पर BJP में शामिल होने का दबाव डालने हेतु यह कार्रवाई की जा रही है।
******************* ये खबर भी पढ़ें…
महिला AAP विधायक के घर 36 घंटे तक ED रेड, टीम के जाने के पश्चात पटाखे फोड़े
मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ईडी रेड खत्म हो गई है। रेड 36 घंटे तक चली। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर जश्न मनाया।
रेड समाप्त होने के पश्चात विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि उन पर भाजपा में शामिल होने हेतु दबाव बनाया जा रहा था, किंतु उन्होंने कहा कि वे अंतिम सांस तक अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के साथ खड़े हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







