लुधियाना| बहादुर के रोड क्षेत्र में दो युवकों को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक होजरी फैक्ट्री के अंदर ले जाकर चोरी के शक में बेरहमी से पीटने का प्रकरण सामने आया है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ

भारती कॉलोनी (गली नंबर-2) निवासी 19 वर्षीय कुणाल कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 28 अक्टूबर 2026 को वह अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ फैक्ट्री से छुट्टी कर पैदल घर लौट रहा था। जब वे बहादुरके रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे, तो पीछे से बिट्टू नामक युवक मोटरसाइकिल पर आया। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने हाथ देकर बिट्टू से लिफ्ट ली और बाइक पर बैठ गए। परंतु आरोपी उन्हें घर छोड़ने के बजाय 'आरियन एक्सपोर्ट्स होजरी' के अंदर ले गया।

वहां पहले से मौजूद मोहन ठेकेदार और 5-6 अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों को घेर लिया और उन पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए बुरी प्रकार मारपीट की। युवकों द्वारा शोर मचाने पर फैक्ट्री मालिक घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। इसके पश्चात आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर