लुधियाना| हिंसा, हत्याओं व बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि जब हर दिक्कत का समाधान गोली या हत्या के रूप में सामने आने लगे, तो यह संकेत है कि समाज के स्वभाव और सोच से सहजता व शांति कम होती जा रही है। कानून-व्यवस्था की चुनौतियां, हथियारों के लाइसेंसों का चार गुना बढ़ना और युवाओं में हथियार रखने का शौक इस हालत के कारणों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सहनशीलता का अभाव कई बार जीवन भर का पछतावा छोड़ देता है और जेलें युवाओं की जवानी छीन लेती हैं।
केके बावा ने बढ़ती हिंसा पर फिक्र जताई
लुधियाना| हिंसा, हत्याओं व बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि जब हर दिक्कत का समाधान गोली या हत्या के रूप में सामने आने लगे, तो यह संकेत है कि समाज के स्वभाव और सोच से सहजता व शांति कम होती जा रही है।
EEditor
29 नव॰ 2026, 10:40 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






