बठिंडा | कोतवाली थाना इलाका के कीकर बाजार में मस्जिद के पास ई-रिक्शा में सवार एक महिला के पर्स से 50 हजार रुपए चोरी होने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा में पहले से बैठी तीन महिलाओं पर धोखे से नकदी निकालने का इल्जाम लगाया है। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है। कैनाल कॉलोनी निवासी सुरेश कुमारी ने जानकारी दी कि वह बैंक में पैसे जमा करवाने जा रही थी। इसके लिए उसने खालसा स्कूल के पास से एक ई-रिक्शा लिया। उसमें पहले से तीन महिलाएं सवार थीं। ई-रिक्शा जब कीकर बाजार में मस्जिद के पास पहुंचा तो तीनों महिलाएं वहां उतर गईं। इसके पश्चात जब सुरेश कुमारी बैंक पहुंची और अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। महिला को शक है कि ई-रिक्शा में साथ बैठी तीनों महिलाओं ने मौका पाकर उसके पर्स से नकदी चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ई-रिक्शा में सवार महिला के पर्स से 50 हजार रुपए चोरी
बठिंडा | कोतवाली थाना इलाका के कीकर बाजार में मस्जिद के पास ई-रिक्शा में सवार एक महिला के पर्स से 50 हजार रुपए चोरी होने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा में पहले से बैठी तीन महिलाओं पर धोखे से नकदी निकालने का इल्जाम लगाया है।
EEditor
29 नव॰ 2026, 08:37 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






