जालंधर | गुरुद्वारा कलगीधर ग्राम सोहल जगीर (तहसील शाहकोट) में 17 नवंबर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर अतिरिक्त जिला मेजिस्ट्रेट, जालंधर अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया के बीच किसी भी व्यक्ति को अमन-शांति भंग करने, धमकी देने, लड़ाई-झगड़ा करने या किसी भी प्रकार से चुनाव में बाधा डालने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पोलिंग स्टेशनों को छोड़कर ग्राम के अन्य क्षेत्रों में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि यह रोक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अफसरों और कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। आदेशों के मुताबिक संबंधित पुलिस अफसरों को चुनावों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुद्वारा कलगीधर निर्वाचन- अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 163 लागू की
जालंधर | गुरुद्वारा कलगीधर ग्राम सोहल जगीर (तहसील शाहकोट) में 17 नवंबर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर अतिरिक्त जिला मेजिस्ट्रेट, जालंधर अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया के बीच किसी भी व्यक्ति को अमन-शांति भंग…
EEditor
14 नव॰ 2026, 06:59 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






