पंजाब पुलिस महकमा में हुए तबादलों के तहत तरनतारन जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा का तबादला कर दिया गया है।

उनकी जगह आईपीएस अफसर अजय गांधी को जिले की कमान सौंपी गई है। 25 नवंबर को हुए इस फेरबदल के पश्चात जिले के पुलिस प्रशासन में नया नेतृत्व संभालेगा। तरनतारन भारत-पाकिस्तान सीमा से सटा जिला है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण चुनौती है।

इसके अतिरिक्त नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी पुलिस के सामने बड़ी जिम्मेदारी है। नवनियुक्त एसएसपी अजय गांधी के सामने इन मोर्चों पर पुलिस कार्रवाई को प्रभावी बनाए रखने की चुनौती होगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

सीमा सुरक्षा और नशा तस्करी रहेंगी मुख्य चुनौतियां

सुरिंदर लांबा के कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रही। अब अजय गांधी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी पर रोक लगाने और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर