अमृतसर में रविवार को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरी गुरुनगरी रोशनी से जगमगा उठी। घरों और दुकानों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बाजारों से लेकर धार्मिक स्थलों तक उत्सव का माहौल देखने को मिला।

दिवाली के घटनास्थल पर लोगों ने अपने घरों में दीप जलाए और आतिशबाजी की। बाजारों में भी खूब रौनक रही। लोगों ने मिठाइयों, सजावट के सामान, पूजा सामग्री, गहनों, बर्तनों और ड्राईफ्रूट्स की खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार, महंगाई के बाद भी गिफ्ट आइटम और पटाखों की अच्छी बिक्री हुई।

गोल्डन टेंपल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापनIn-Article Banner

वहीं, बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर गोल्डन टेंपल में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार की छुट्टी होने के चलते गोल्डन टेंपल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे।

इस अवसर पर शाम 5 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश दिया। इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

एक लाख से अधिक दीयों से हुई दीपमाला

रात के वक्त गोल्डन टेंपल का नजारा बेहद अलौकिक दिखाई दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते गुरु घर में एक लाख से ज्यादा दीयों से भव्य दीपमाला की गई। वहीं, रात को हुई आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। इसी बीच गोल्डन टेंपल की खूबसूरती देखने हेतु भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चारों तरफ रोशनी, दीपों और आतिशबाजी का मनमोहक नजारा देखने को मिला।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर