धीरा में बरमी को ढहाकर नुकसान पहुंचाने के इल्जाम पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। धीरा के रहने वाले सुरिंद्र सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि एक व्यक्ति ने करीब 6 महीने पहले उनके मोहल्ले में करीब 100 वर्ष पुराना माता मंदिर के पास नवीन मकान बनाया है।

उसके घर के मेन गेट के सामने गली से पार कुदरती बरमी काफी सालों से बनी हुई है। वहां पर ग्राम के लोग और महिलाएं पूजा करते हैं और दीप भी जलाते हैं। इस बरमी और माता मंदिर धीरा में हर वर्ष दीवाली से 2 दिन पहले भंडारा और जगराता होता है। इन दोनों जगहों पर उनकी और गांववासियों की धार्मिक भावना है।

कुछ दिन पहले तीन महिलाओं ने अपने घर के सामने गली से पार मंदिर के पास कुदरती बरमी को एकसलाह होकर ढहा दिया। अगले दिन दोबारा आधी ढाही हुई बरमी को ढाह रहे थे। इसी बीच अचानक गली से एक व्यक्ति निकल रहा था। उसने उक्त लोगों को धार्मिक जगह की बरमी को तोड़ने से रोका।

विज्ञापनIn-Article Banner

इतने में मोहल्ला वासी इकट्ठे होने पर उक्त लोगों ने उनके साथ गाली गलोच की। वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। उसके साथ भी गाली-गलोच की गई। शिकायत में आरोप लगाया कि इन तीनों ने उसकी और मोहल्ला वासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है और कुदरती बरमी ढाह कर नुकसान किया है। थाना डिवीजन नं. 2 पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर