- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Rampura Food Safety Raids | Milk Sweets Quality Check Update
दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने हेतु सेहत विभाग की फूड सेफ्टी विंग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। त्योहारों के बीच बाजार में बिकने वाली मिठाइयों, दूध, पनीर और घी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के
बाहरी राज्यों से आने वाले सामान पर भी नजर सहायक फूड कमिश्नर अमृतपाल सिंह सोढ़ी ने जानकारी दी कि त्योहारों में मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका रहती है। इसे देखते हुए महकमा की टीमें लगातार बाजारों में चेकिंग कर रही हैं। दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर भी नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों की छानबीन की जा रही है, ताकि मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाला सामान बाजार तक न पहुंचे।
दुकानदारों को साफ-सफाई रखने की हिदायत सहायक फूड कमिश्नर अमृतपाल सिंह सोढ़ी ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने, साफ-सुथरे वातावरण में मिठाइयां तैयार करने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की हिदायत दी है। अफसरों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का विशेष पड़ताल अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







