Home Bharat लुधियाना- सगे भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया: 175...

लुधियाना- सगे भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया: 175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई – Ludhiana News

1
0
लुधियाना- सगे भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया:  175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई – Ludhiana News




लुधियाना में सगे भाइयों ने इकलौती बहन को 175 गज का घर गिफ्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। भाईयों ने सरप्राइज तरीके से बहन को ये गिफ्ट दिया। वह ढोल बजाते हुए बहन को वहां ले गए। जब उन्होंने नेम प्लेट से कागज हटाया तो अपना नाम लिखा देकर बहन रो पड़ी। बहन शादीशुदा है। भाईयों का कहना है कि पिता के निधन के बाद बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रही। इसलिए अपने घर के नजदीक ही मकान बनाकर दिया। बहन को घर गिफ्ट करने वाले दोनों भाई एक्टिंग करते हैं। एक भाई बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा ले चुका है। बहन को सरप्राइज गिफ्ट में घर देने की पूरी कहानी ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट की बहन रो पड़ी
दोनों भाइयों अमर देवगन और देव देवगन ने इस सरप्राइज को बेहद खास तरीके से प्लान किया। देव ने बताया कि 5 मई को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसको लेकर घर पर पाठ रखा गया था। पाठ पूरा होने के बाद देव अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बहाने बाहर लेकर गए। उनके साथ बहन मनप्रीत कौर बिर्दी और परिवार को साथ ले लिया। इस दौरान बहन मनप्रीत ने पूछा कि अपनी एनिवर्सरी पर मुझे क्या गिफ्ट दे रहे हो। बहन को लगा कि एक्टिवा या फिर ऐसी कोई दूसरी चीज देंगे। वह रास्ते भर पूछती रही लेकिन दोनों भाईयों ने इसे सस्पेंस बनाए रखा। इसके बाद वह रिश्तेदारों और ढोल के साथ पैदल ही कोट मंगल सिंह में अपने घर की पास वाली गली में गए। वहां जाकर दोनों भाई एक घर के बाहर खड़े हो गए। जब उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट से कागज हटाया तो उसमें मनप्रीत कौर बिरदी लिखा हुआ था। उन्होंने बहन को बताया कि यह तेरे लिए गिफ्ट है। यह देखकर बहन फूट-फूटकर रोने लगी और भाईयों के गले लग गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि भाईयों ने इतना बड़ा घर उसे गिफ्ट कर दिया। भाइयों ने उसे मुश्किल से चुप कराया कि आज रोने का नहीं बल्कि खुशी का दिन है। दोनों भाई कलाकार और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
अमर देवगन और देव देवगन लुधियाना के रहने वाले हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कलाकार हैं। ये दोनों मुख्य रूप से अपनी पंजाबी वेब सीरीज और फैमिली ड्रामा करते हैं। अमर देवगन अक्सर ऐसी शॉर्ट फिल्में और सीरीज बनाते हैं जो पंजाब के ग्रामीण जीवन,सामाजिक मुद्दों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित होती हैं। वह सकियां भैणां (सगी बहनें) सीरीज भी बना चुके हैं। वहीं देव बिग बॉस-10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुके हैं। 2016 में हुए इस शो में मेन कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज के साथ इंडिया वाले यानी कॉमन लोगों को भी सिलेक्ट किया गया था। इन्हीं में देव भी शामिल थे। एक्टिंग के अलावा देव वीडियो एडिटिंग, डायरेक्शन और डायलॉग लिखने में भी माहिर हैं।



Source link

    Previous articleश्मशान के मुर्दों से उतारे कपड़े बाजार में बिक रहे: शादियों और पूजा-पाठ में लोग पहन रहे ‘कफन’ की साड़ियां; अहमदाबाद तक नेटवर्क – Madhya Pradesh News
    Next articleजहां नोट उड़े, वहां ED 2 खाली बैग लेकर पहुंची: जांच में नाम सामने आने के बाद अमन अरोड़ा अकेले पड़े; खरड़ के EO का तबादला – Mohali News

    Leave a Reply