- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Police Busts Drug And Arms Network | 16 Arrested
अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनेक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की 3 वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार
अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे विदेशी हैंडलर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
5 थानों में दर्ज किए गए अलग-अलग केस
पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बीच यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







