MP दतिया उपचुनाव-नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने पर भड़के समर्थक: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगाया 20 किमी लंबा जाम; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले – datia News

MP दतिया उपचुनाव-नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने पर भड़के समर्थक:  ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लगाया 20 किमी लंबा जाम; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले – datia News




मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। भाजपा ने यहां से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पार्टी के भीतर खुलकर विरोध सामने आ गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार तड़के हिंसक हो गया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों के पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक वाहन पलट दिया गया। एसपी-एसडीओपी समेत 8 पुलिसकर्मी घायल शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया। भाजपा कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा, 250 कार्यकर्ता रोके बड़ौनकलां में जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें 500 से ज्यादा कार्यकर्ता सड़क पर, महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन टिकट बदलने के विरोध में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता रातभर हाईवे पर डटे रहे। डबरा के हरिपुर तिराहे पर भी चक्काजाम कर नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और विरोध जताया। प्रदर्शन भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंचे। जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया। समर्थकों का दावा है कि कई भाजपा पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए हैं। नामांकन की तैयारी कर रहे थे नरोत्तम उपचुनाव की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था और क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे थे। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिनमें चार उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। आशुतोष बोले- नरोत्तम जी हमारे अभिभावक भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं। उन्होंने फोन कर उन्हें बधाई भी दी है। जाम में फंसे यात्री बोले- घंटों से परेशान हाईवे जाम के कारण ट्रक और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने बताया कि वे कई घंटे से भूखे-प्यासे जाम में खड़े हैं और आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा। ट्रैफिक डायवर्ट, PHQ से मांगा अतिरिक्त पुलिस बल स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने झांसी और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। दतिया और ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था संभाली। एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *