BRICS समिट में योग ने दुनिया को जोड़ा: हेल्थ सेक्रेटरी बोलीं- भारत के प्रयासों से योग बना ग्लोबल ब्रांड, बीमारियों से बचाएगा – Chandigarh News
BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में शामिल होते डेलीेगेट।
चंडीगढ़ में चल रही BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दौरान भारतीय योग का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिला। 21 देशों से आए प्रतिनिधियों ने एक साथ आयोजित विशेष योग सत्र में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव और इथियोपिया
.
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भारत की पहल के कारण योग आज एक वैश्विक पहचान बन चुका है और यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में अहम भूमिका निभा सकता है।
24 जुलाई तक चलेगी समिट
यह समिट 24 जुलाई तक चलेगी और इसमें 21 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि BRICS का मुख्य एजेंडा स्वस्थ जीवनशैली और पारंपरिक एवं एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से योग सत्र का आयोजन किया गया।
देश की स्वास्थ्य सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव योग के बारे में जानकारी देते हुए।
3 पॉइंट में समझिए स्वास्थ्य सचिव ने क्या कहा
1. भारत की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली
उन्होंने कहा कि भारत के निरंतर प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया। आज योग पूरी दुनिया में एक वैश्विक ब्रांड के रूप में पहचाना जा रहा है।
2. सभी देशों में योग के प्रति बढ़ रहा रुझान
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 21 देशों के प्रतिनिधियों ने जिस उत्साह के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया, वह दिखाता है कि दुनिया तेजी से योग की ओर आकर्षित हो रही है।
3. लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाव में मददगार
उन्होंने कहा कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती चुनौती से निपटने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


