कपूरथला में दो बहनों से तलवार की नोक पर लूट: 4 तोला के गहने लेकर बदमाश फरार, घबराहट में गिरीं; सैर पर निकलीं थी – Kapurthala News

कपूरथला में दो बहनों से तलवार की नोक पर लूट:  4 तोला के गहने लेकर बदमाश फरार, घबराहट में गिरीं; सैर पर निकलीं थी – Kapurthala News




कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में पवित्र काली बेईं के किनारे दो सगी बहनों से तलवार की नोक पर लूट की गई। मंगलवार शाम सैर कर रही दोनों बहनों को 3 हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे करीब चार तोले सोने के गहने लूट लिए। वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बलजीत कौर अपनी बहन कुलविंदर कौर के घर आई हुई थीं। परिवार की सलाह पर दोनों बहनें काली बेईं के किनारे सैर करने के लिए निकली थीं। इस दौरान उन्होंने इलाके में तीन संदिग्ध युवकों को घूमते हुए देखा। कुछ देर बाद वही युवक बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचे और रास्ता रोक लिया। घबराहट में गिर गईं, आरोपी ने गर्दन पर तलवार रख दी पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन घबराहट में वे गिर गईं। इसके बाद एक आरोपी ने उनकी गर्दन पर तलवार रख दी, जबकि अन्य दो बदमाशों ने उनके पहने हुए सोने के गहने उतार लिए। लूटे गए आभूषणों में दोनों बहनों की सोने की चेन, अंगूठियां और कानों के टॉप्स शामिल हैं। लुटेरों ने संभलने का कोई मौका नहीं दिया चोरी किए गए गहनों का कुल वजन करीब चार तोला है। बलजीत कौर ने बताया कि लुटेरों ने उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं दिया। तलवार के डर से वह अपना बचाव नहीं कर सकीं। आरोपियों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और टॉप्स लूट लिए। तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी कुलविंदर कौर ने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद डरावनी थी। बदमाशों ने तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे भी सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स समेत अन्य गहने लूट लिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *