मजीठा-2 ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पर फायरिंग: बाल-बाल बचे AAP नेता सिकंदर सिंह खिद्दोवाली, अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली – Amritsar News

मजीठा-2 ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पर फायरिंग:  बाल-बाल बचे AAP नेता सिकंदर सिंह खिद्दोवाली, अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली – Amritsar News




अमृतसर के मजीठा हलके में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और ब्लॉक समिति मजीठा-2 के वाइस चेयरमैन सिकंदर सिंह खिद्दोवाली पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने सिकंदर सिंह की बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में ‘आप’ नेता और उनके साथी बाल-बाल बच गए, हालांकि गोलियां उनकी गाड़ी में जा लगीं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार इसमें राजनीतिक रंजिश और पुरानी दुश्मनी का एंगल हो सकता है। पुलिस को मौक से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से फ़ॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। खेतों में घात लगाकर बैठे थे हमलावर, परना बांधे युवक ने चलाई पहली गोली जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीब 9:30 बजे की है। पीड़ित सिकंदर सिंह खिद्दोवाली अपने साथियों के साथ गांव रसूलपुर में एक रिश्तेदार से मिलकर अपनी बोलेरो गाड़ी से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे पन्नवां और खिद्दोवाली गांव के बीच पहुंचे, तो सड़क किनारे पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सिकंदर सिंह ने आपबीती बताते हुए कहा कि जैसे ही हमारी गाड़ी सड़क के एक मोड़ पर पहुंची, वहां काला परना (मुंह पर कपड़ा) बांधे खड़े एक व्यक्ति ने हमारी गाड़ी पर पहली गोली चलाई। इसके तुरंत बाद कई और गोलियां चलने की आवाजें आईं। खतरा भांपते हुए मैंने तुरंत गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और हम वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।” तीन खाली कारतूस बरामद, पहले भी मिल चुकी थी धमकी घटना की सूचना मिलते ही थाना मत्तेवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि सिकंदर सिंह के बयानों के मुताबिक, दो हमलावर सड़क के किनारे खड़े थे जबकि दो अन्य पास के खेतों में छिपे हुए थे। जैसे ही बोलेरो गाड़ी गुजरी, उन्होंने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद हुए हैं और मामले की फोरेंसिक जांच भी करवाई जा रही है। ‘आप’ नेता सिकंदर सिंह ने दावा किया है कि उन्हें कुछ समय पहले भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गई थीं, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द बेनकाब कर सख्त कार्रवाई की जाए। राजनीतिक और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच शुरू थाना मत्तेवाल पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस को राजनीतिक और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *