मानसा में अवैध संबंध, बदले की आग में मर्डर: मुख्य आरोपी के भाई ने पत्नी के बेवफाई से की आत्महत्या, जिम्मेदार युवको मारने की ठानी – Mansa News
मानसा पुलिस ने बुढलाडा के नजदीकी गांव दरियापुर खुर्द में हुई 29 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की हत्या के मामले को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे अवैध संबंध और भाई की मौत का बदला लेने की रंजिश मुख्य वजह थी। मामले की जानकारी देते हुए मानसा के एसएसपी भगिरथ सिंह मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह वारदात 17 जून की सुबह की है। मृतक हरदीप सिंह (29) सुबह अपने घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया और रॉड व कृपाणों जैसे तेजधार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए रची साजिश एसएसपी एसएसपी मानसा भगीरथ सिंह मीणा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मृतक और सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी मती सिंह के भाई ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस तफ्तीश में यह बात साफ हुई है कि मती सिंह के भाई की आत्महत्या की वजह उसकी पत्नी और मृतक हरदीप सिंह के बीच कथित अवैध संबंध थे। अपने भाई की मौत से आहत मती सिंह ने इसका बदला लेने की ठान ली थी और अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची।” विशेष टीमों का गठन, तीन दबोचे, एक की तलाश जारी वारदात की गंभीरता को देखते हुए मानसा पुलिस ने तुरंत अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया था। तकनीकी और जमीनी इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी सनी सिंह को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जानिए– आरोपियों के बारे में
Source link

