हवन से होती है तन, मन और पर्यावरण की शुद्धि : जोशी – Amritsar News

हवन से होती है तन, मन और पर्यावरण की शुद्धि : जोशी – Amritsar News




अमृतसर| आषाढ़ मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर भवन्ज आश्रय में चिन्मय संक्रांति गायत्री हवन करवाया गया । इस बार कार्यक्रम का आयोजन उषा सहगल के आतिथ्य में किया गया। समारोह का शुभारंभ गुरुदेव के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। उषा सहगल ने मिशन के पुरोहित पंडित राम के मार्गदर्शन में वैदिक रीतियों के साथ यज्ञ संपन्न किया। इस दौरान भवन्ज आश्रय के रहवासियों ने प्रथम 11 आहुतियां भगवान गणेश जी को और उसके बाद गायत्री मंत्र का सस्वर जाप करते हुए 108 आहुतियां मां गायत्री देवी को अर्पित कीं। पूर्णाहुति और आरती के बाद पंडित राम ने मासावतरण की घोषणा की, जबकि तजिंदर और विक्रम ने सुमधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *