पठानकोट के ढाकी ओवरब्रिज का 70% काम पूरा: वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत; 24 घंटे में गुजरते हैं 1 लाख वाहन – Pathankot News
शहर की एक तिहाई आबादी को फाटक बंद होने के कारण पेश आ रही परेशानी का जल्द समाधान होने जा रहा है। शहर के ढाकी रेलवे फाटक के पास बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज का 65 से 70 फीसद से अधिक का काम पूरा हो चुका है। रेलवे लाइन पर बनने वाले पुल की भेजी गई ड्राइंग की भी कोई समस्या नहीं रही है। इसके बाद आने वाले दिनों में काम की गति को ओर तेज करते हुए अगले 4 महीनों तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद फाटक बंद होने के कारण पेश आ रही परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं, जिससे फाटक बंद रहने की वजह से घंटों जाम में फंसने की मुसीबत से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ओवरब्रिज बनने से सिटी के साथ 12 गांव भी जुड़ जाएंगे। इसका सीधा फायदा ढाकी, एयरफोर्स एरिया, लक्ष्मी गार्डन कालोनी, धीरा, डेयरीवाल, नाजोचक्क समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को होगा जिन्हें ढाकी क्रासिग से घंटों रेलवे फाटक बंद रहने के कारण कम से कम 10 किलोमीटर घूमकर पठानकोट आना पड़ता है। कुल 13 स्पैन में से 12 का काम पूरा
अभी तक सौ फुट्टी रोड पर तैयार 13 पिल्लर में से 12 पिल्लरों के कैपिग का काम पूरा कर लिया गया है सातवें का काम शुरू होने वाला है। कुल 13 स्पैन डाले जाने हैं। जिसमें से 12 स्पैन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। ढाकी रोड पर रेलवे लाइनों के ऊपर ओवरब्रिज के 300 मीटर हिस्से में बिजली की हाई वोल्टेज तारों और आठ पिल्लर तथा फैब्रिकेशन और कंकरीट तथा स्टील का काम रेलवे के चीफ इंजीनियर दिल्ली, सेक्शन इंजीनियर ब्रिज जालंधर और अंबाला इलेक्ट्रिक डिवीजन की सुपरविजन में हो रहा है। दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर हरविदर सिंह ने बताया कि तीन सौ मीटर हिस्से में रेलवे की अप्रूवल के बाद कुल 13 स्पैन में से आरपी-3 से लेकर ए-2 तक पांच स्पैन बनकर तैयार हो चुके हैं। कहा कि प्रोजेक्ट के तहत 70 फीसदी मुकम्मल कर लिया गया है शेष को भी 6 माह में निपटाया जाएगा। सर्वे के दौरान यह बात आई थी सामने
आरओबी बनाने से पहले पीडब्ल्यूडी की देखरेख में प्राइवेट कंपनियों की ओर से सर्वे करवाया गया था। सर्वे के दौरान 24 घंटे में रोड पर एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं, इसमें से करीब 70 हजार के करीब वाहन चालकों को फाटक बंद होने के कारण रुकना पड़ा। रिपोर्ट के बाद रेलवे ने भी स्थानीय विधायक की ओर से आरओबी बनाने के प्रोजेक्ट पर जांच करने के बाद अपने स्तर पर भी सर्वे करवाया था। 24 घंटे में 80 बार बंद होता है फाटक
जम्मूतवी, उधमपुर व कटड़ा सहित पठानकोट से जालंधर के बीच रोजाना 80 ट्रेनें अप-डाउन करती हैं। हरेक बार ट्रेन गुजरने के पांच मिनट पहले फाटक बंद कर दिया जाता है। दिन में तीन से चार घंटे फाटक बंद रहने के कारण लोगों का कारोबार प्रभावित होता है। बच्चों को स्कूल, कालेज छोड़ने आए अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सिटी की बजाय लंबी दूरी की सभी ट्रेनें कैंट स्टेशन पर होने से कई बार सगे संबंधियों को छोड़ने आए लोगों की गाड़ी भी छूट जाती है। परियोजना कई बार बाधित
यह परियोजना कई बार बाधित हुई है, लेकिन अब अधिकारियों ने इसके जल्द पूरा होने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसे तेजी से पूरा करने के प्रयास जारी हैं और अधिकारियों के अनुसार, यह पुल अगले 4 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।
Source link

