लुधियाना में पुलिस ने दबोचे 3 स्नेचर: 16 वारदातों को दिया अंजाम, नशे करने के है आदी आरोपी – Ludhiana News

लुधियाना में पुलिस ने दबोचे 3 स्नेचर:  16 वारदातों को दिया अंजाम, नशे करने के है आदी आरोपी – Ludhiana News




लुधियना में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग और बाइक चुराने वाले गैंग के 3 लुटेरों को पकड़ा है। इन आरोपियों ने अभी तक 16 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से पुलिस को 12 मोबाइल और 4 बाइक चोरी के मिले है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। अशोक नगर से मोबाइल झपटमारी की हुई थी वीडियो वायरल जानकारी देते हुए ADCP समीर वर्मा ने कहा कि हाल ही में मोहल्ला अशोक नगर से एक वीडियो सामने आया था, जहां बेटी के साथ दवाई लेने जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। पीड़ित महिला अनीता घर से दवाई लेने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाश उसके पास आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन ले गए थे। आरोपियों पर है 4 मामले दर्ज ADCP समीर वर्मा के मुताबिक आरोपियों की पहचान करन मसीह, फुम्मन सिंह और राहुल को गिरफ्तार किया।आरोपियों से 4 बाइक बरामद किए। 1 बाइक वारदात में इस्तेमाल किया वह भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ कुल 4 मामले पहले दर्ज है। सभी आरोपियों की आयु 24 से 25 साल है। ये आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की पूर्ति के लिए बदमाश वारदातों को अंजाम देते थे। लुटेरे बाइक चुरा आगे किसे बेचते थे या पुर्जा-पुर्जा करके कबाड़ में सप्लाई करते थे इसकी जांच करवाई जा रही है। वहीं बाइक मास्टर चाबी से खोलते थे या किसी अन्य तरीके से यह भी आरोपियों से पूछा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द इस केस में और भी अहम खुलासे हो सकते है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *