फाजिल्का के अरनीवाला बाजार में सरेआम गुंडागर्दी: धारदार हथियार लहराते हुए मारपीट CCTV में कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Fazilka News

फाजिल्का के अरनीवाला बाजार में सरेआम गुंडागर्दी:  धारदार हथियार लहराते हुए मारपीट CCTV में कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Fazilka News


फाजिल्का के अधीन आते कस्बा अरनीवाला के मुख्य बाजार से सरेआम गुंडागर्दी और मारपीट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाजार के बीचो-बीच कुछ युवक आपस में बेरहमी से लड़ाई-झगड़ा करते दिखाई दिए। इस दौरान एक युवक के हाथ में धारदार हथियार भी सा

.

बाजार में हुई इस हिंसक झड़प की पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है।

बाजार में सरेआम मारपीट, हाथ में लहराया धारदार हथियार

मिली जानकारी के अनुसार, अरनीवाला के व्यस्त बाजार में अचानक दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब एक युवक सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए दूसरे पक्ष पर हमला करने की कोशिश करता दिखाई दिया। दिन-दिहाड़े बाजार में हुई इस गुंडागर्दी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मारपीट करते युवक

बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा: पूर्व एसएचओ

इस मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अरनीवाला के प्रभारी (SHO) परमजीत सिंह दरोगा ने बताया कि हालांकि हाल ही में उनका तबादला नगर थाना-2 अबोहर में कर दिया गया है, लेकिन यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि अरनीवाला के बाजार में युवकों के बीच झगड़ा हुआ है। हालांकि, झगड़े की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले को वेरीफाई कर रही है और वीडियो की मदद से आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अपराध के खिलाफ बेहद सख्त है और बाजार में इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हथियार लेकर हमला करते

हथियार लेकर हमला करते

सुरक्षा पर उठे सवाल

दिन-दिहाड़े मुख्य बाजार में इस तरह हथियार लहराने और मारपीट की घटना ने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार में गश्त बढ़ाई जाए और इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो दूसरों के लिए मिसाल बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *