पठानकोट में पावरकॉम कर्मचारियों का हल्ला बोल: बांध परियोजना के पावर हाउसों पर किया प्रदर्शन; छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध – Pathankot News

पठानकोट में पावरकॉम कर्मचारियों का हल्ला बोल:  बांध परियोजना के पावर हाउसों पर किया प्रदर्शन; छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध – Pathankot News




पठानकोट में बांध परियोजना के पावर हाउसों पर इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान समूह के सदस्यों ने पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर किया गया। आरएसडी के पावर हाउसों पर हुए इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता स्टेट सचिव कपिलदेव ने की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे 2600 छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार रोजगार के अवसर देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों के हितों की कर रहा अनदेखी फेडरेशन ने आरोप लगाया कि पावरकॉम प्रबंधन और सरकार कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। शाहपुर कंडी हल्का जनरेशन में कार्यरत कर्मचारियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संविदा पर लगे कर्मचारियों की मानी हुई मांगें लागू नहीं की जा रही हैं, जिससे बांध परियोजना से बिजली उत्पादन करने वाले कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में लगा रहा प्रबंधन पावर हाउसों में तीनों शिफ्टों में कर्मचारियों की कमी के कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। फेडरेशन ने बताया कि पावरकॉम के डायरेक्टर डीजी ने तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों से हटाकर फील्ड और जनरेशन कार्यों में लगाने का आदेश दिया था। हालांकि, पावरकॉम के अधिकारी मनमानी करते हुए इन कर्मचारियों को फील्ड में तैनात नहीं कर रहे हैं, जिससे फेडरेशन में भारी रोष है। फेडरेशन ने पावर हाउसों के प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी उचित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *