मोहाली में 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे CM मान: अब तक 67 हजार से ज्यादा को मिला रोजगार, स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी मजबूती – Chandigarh News

मोहाली में 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे CM मान:  अब तक 67 हजार से ज्यादा को मिला रोजगार, स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी मजबूती – Chandigarh News




पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज मोहाली के विकास भवन में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े 523 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सरकार का दावा है कि इन नियुक्तियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा सरकारी अस्पतालों और आम आदमी क्लीनिकों में स्टाफ की कमी दूर होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल सरकार के अनुसार नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इनकी तैनाती के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। विशेष रूप से जिला अस्पतालों और आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 67,040 युवाओं को मिल चुकी सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार दावा करते रहे हैं कि उनकी सरकार युवाओं को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के केवल योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करा रही है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक 67,040 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है और किसी भी उम्मीदवार को नौकरी के लिए पर्ची या खर्ची का सहारा नहीं लेना पड़ा। युवाओं का पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री भगवंत मान का मानना है कि यदि पंजाब के युवाओं को राज्य में ही बेहतर रोजगार के अवसर मिलें तो विदेशों की ओर होने वाला पलायन काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से सरकार लगातार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चला रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आज कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित भी करेंगे और सरकार की रोजगार नीति से जुड़ी भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे। अन्य विभागों में भी होगी भर्ती पंजाब सरकार आने वाले समय में शिक्षा, बिजली, राजस्व और अन्य प्रमुख विभागों में भी बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रही है। मोहाली में आयोजित आज का कार्यक्रम इसी रोजगार अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *