फरीदकोट में दुराचार का आरोपी चाचा गिरफ्तार: घर मे ही रात को 4 वर्षीय भतीजी को शिकार बनाया, भाभी की शिकायत पर केस – Faridkot News
फरीदकोट में थाना सादिक पुलिस ने अपने अधीन एक गांव में 4 वर्षीय भतीजी के साथ दुराचार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई जिसके खिलाफ उसकी भाभी की शिकायत पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह 26 जुलाई की रात को खाना खाने के बाद घर में सो गए। इस दौरान रात करीब 11:00 उन्हें अपनी 4 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने उठकर देखा तो उनकी बेटी बिस्तर पर नहीं थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था तलाश करने पर उसकी बेटी साथ के कमरे में रहते उनके देवर जगजीत सिंह के कमरे में थी। जब उसने जगजीत सिंह से बेटी को अपने कमरे में लाने का कारण पूछा तो वह कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बाद में महिला ने बेटी का डॉक्टर से चेकअप करवाया तो पता चला कि जगजीत सिंह ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। इस मामले में थाना सादिक के एसएचओ गुरलाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link

