पठानकोट में खड़ी कार का शीशा तोड़ा; VIDEO: वारदात CCTV में कैद, शहर के ढाकी रोड का मामला – Pathankot News

पठानकोट में खड़ी कार का शीशा तोड़ा; VIDEO:  वारदात CCTV में कैद, शहर के ढाकी रोड का मामला – Pathankot News




पठानकोट में एक खड़ी कार का शीशा अज्ञात युवकों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। यह घटना ढाकी रोड स्थित एक गली में हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार मालिक को सुबह अपनी गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार मालिक विनीत वर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी रात के समय गली में खड़ी थी। सुबह जब वे घर से बाहर निकले, तो उन्होंने कार का शीशा टूटा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में मोटरसाइकिल पर आते दिखे युवक सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। फुटेज के अनुसार, इन युवकों ने कार के शीशे पर पत्थर मारा, जिससे शीशा टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।
20 हजार का नुक्सान, पुलिस को शिकायत विनीत वर्मा के अनुसार, इस घटना से उन्हें लगभग 20 से 25 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले की शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
वर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने, नियमित पीसीआर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का भी आग्रह किया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
थाना 2 पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *