कॉकरोच जनता पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन: 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दीपके; जयपुर में एक दिन पहले उन्हें युवकों ने थप्पड़ मारे थे

कॉकरोच जनता पार्टी का आज नागपुर में प्रदर्शन:  12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दीपके; जयपुर में एक दिन पहले उन्हें युवकों ने थप्पड़ मारे थे




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मंगलवार को नागपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे शहर के संविधान चौक पर होगा। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो मैसेज में छात्रों, युवाओं और शहर के लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। दीपके ने कहा कि वे 16 जून को नागपुर पहुंचेंगे और प्रदर्शन से पहले दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। CJP नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। नागपुर से पहले सोमवार को जयपुर के एमआई रोड स्थित शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे थे। जयपुर की घटना के बाद नागपुर में CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में 2,000 से अधिक युवा शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 4 डीसीपी, 3 एसीपी, 18 पुलिस निरीक्षक, 45 एपीआई और सब-इंस्पेक्टर, 470 पुरुष और 170 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो दंगा नियंत्रण प्लाटून (RCP) भी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। पुलिस कमिश्नर रविंद्रकुमार सिंगल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंधों पर बैठे दीपके का युवकों ने कॉलर पकड़ा जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपके को कंधों पर उठा रखा था। इसी बीच कुछ युवक भीड़ को चीरते हुए उनके पास पहुंचे, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तनाव बढ़ गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को घेरकर पीट दिया, किसी तरह पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा। पुलिस ने रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह शेखावत और निकेत को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि वे दीपके के सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों और CJP की कार्यशैली से नाराज थे। हंगामे के बीच दीपके ने भगत सिंह के विचारों और युवाओं के अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने चुनावी आंकड़ों और पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सरकार से लीक नहीं होता, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं। उन्होंने राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत का भी जिक्र किया और कहा कि अगर नेताओं के बच्चे ऐसे स्कूलों में पढ़ते, तो शायद ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *