जालंधर में कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी: पीड़ितों ने किंगडम कंसलटेंटी ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर किया भारी हंगामा, पुलिस जांच में जुटी – Jalandhar News

जालंधर में कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी:  पीड़ितों ने किंगडम कंसलटेंटी ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर किया भारी हंगामा, पुलिस जांच में जुटी – Jalandhar News




जालंधर में पिम्स अस्पताल के पास स्थित ‘किंगडम कंसलटेंटी’ ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर पीड़ित परिवारों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ितों का आरोप है कि कनाडा भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट ने उनसे लाखों रुपये ठग लिए हैं। पैसे लेने के बाद भी न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनकी रकम वापस की जा रही है। दफ्तर के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके परिवारों ने अब थाना 7 की पुलिस को शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाया जाल में
पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘किंगडम कंसलटेंटी’ ट्रैवल एजेंट का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद वे एजेंट के जालंधर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां एजेंट ने उन्हें झांसा दिया कि वह उन्हें विदेश (कनाडा) भेज देगा। इस झांसे में आकर उन्होंने एजेंट को 7.40 लाख रुपये दे दिए। स्टाफ ने की बदतमीजी और पैसे देने से मुकरा
मंजू का आरोप है कि मोटी रकम ऐंठने के बाद भी एजेंट ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। जब भी वे अपने पैसों के बारे में पूछते, एजेंट टालमटोल करता रहा। थक-हारकर जब पीड़ित परिवार दोपहर को ट्रैवल एजेंट के दफ्तर पहुंचा, तो वहां मौजूद स्टाफ उनके साथ गाली-गलौज और बुरा व्यवहार करने लगा। स्टाफ ने साफ शब्दों में पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद परिवार ने थाना 7 की पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। परमजीत कौर से भी माइनर वीजा के नाम पर 4 लाख ठगे
ठगी का शिकार हुई नंगलपुर की रहने वाली परमजीत कौर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने साल 2025 में किंगडम कंसलटेंटी से कनाडा जाने के लिए माइनर वीजा की फाइल लगवाई थी। उस समय दफ्तर के स्टाफ ने उन्हें पूरा भरोसा दिया था कि 3 महीने के भीतर उनका वीजा आ जाएगा। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं आया और एजेंट ने उनके 4 लाख रुपये भी हड़प लिए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस, स्टाफ दफ्तर बंद कर भागा
इस पूरे मामले पर थाना 7 के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के सामने मार्केट में स्थित एक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर कुछ लोग भारी हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
जांच अधिकारी पलविंदर सिंह ने आगे बताया कि यह विवाद परिवार और ट्रैवल एजेंट के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ है। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रैवल एजेंट और उसका पूरा स्टाफ दफ्तर पर ताला लगाकर फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज कर शिकायत ले ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *