केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की SC कमीशन में पेशी: निकाय चुनाव में जातिगत टिप्पणी का मामला; पहले ही मांग चुके सार्वजनिक माफी – Chandigarh News

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की SC कमीशन में पेशी:  निकाय चुनाव में जातिगत टिप्पणी का मामला; पहले ही मांग चुके सार्वजनिक माफी – Chandigarh News




केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के सीनियर नेता रवनीत सिंह बिट्टू की आज पंजाब एससी कमीशन के सामने पेशी होगी। उन्हें मई में हुए निकाय चुनाव के दौरान पुलिस मुलाजिम को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में तलब किया गया है। इससे पहले भी बिट्टू को तलब किया गया था, लेकिन उनकी ओर से वकील पेश हुए थे। उन्होंने खुद पेश होने के लिए समय मांगा था। यह मामला 26 मई का है, जब निकाय चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इस दौरान भाजपा नेता ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसकी सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू धूरी पहुंच गए थे। इस दौरान उनकी पुलिस से बहस हो गई थी। आरोप है कि उन्होंने एक पुलिस मुलाजिम को जातिसूचक शब्द कहे। बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली इस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पंजाब एससी कमीशन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिट्टू को तलब कर लिया और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी थी। हालांकि, बिट्टू ने अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। वहीं, संगरूर पुलिस की तरफ से भी रिपोर्ट पेश कर दी गई। फोन पर चेयरमैन से बात कर समय मांगा बिट्टू को 4 जून 2026 को पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि, निजी कारणों और दिल्ली में जरूरी व्यस्तताओं के चलते वह खुद पेश नहीं हुए। इसके बजाय उनके वकील पेश हुए। उन्होंने आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से बिट्टू की बात करवाई और उनकी व्यस्तताओं की जानकारी दी। साथ ही अगली तारीख देने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्हें 15 जून 2026 को दोबारा तलब किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *