पावरकॉम ने नए ट्यूबवेलों को कनेक्शन देने शुरू किए – Jalandhar News
मखदूमपुरा में रविवार को नगर निगम के नए लगाए गए पेयजल सप्लाई नेटवर्क के ट्यूबवेल को बिजली कनेक्शन मिल गया। ये इलाका वार्ड 30 में आता है। कौंसलर डा. जसलीन सेठी ने ये जानकारी दी है। कई दिन से वह ये मामला उठा रही थीं। इससे पहले पुराने बाजारों के एरिया में पिछले हफ्ते बिजली कनेक्शन देने से नया ट्यूबवेल चालू हो गया था। नगर निगम ने सिटी में 20 नए ट्यूबवेल लगाए लेकिन बिजली कनेक्शन न मिलने से ये चालू न हो सके थे। अलग-अलग कारणों से बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा सके थे। गर्मी के सीजन में पैदा हुई समस्या के बाद नगर निगम ने पावरकाम से संपर्क साधा। अब बारी बारी से कनेक्शन रिलीज किए जा रहे हैं।
Source link

