शेखूपुरा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू: संगत की वर्षों पुरानी मांग पूरी, विद्यार्थियों और मरीजों को राहत – Patiala News

शेखूपुरा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू:  संगत की वर्षों पुरानी मांग पूरी, विद्यार्थियों और मरीजों को राहत – Patiala News




पटियाला क्षेत्र के लोगों और संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार, शेखूपुरा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के प्रयासों से यह सेवा शुरू हुई, जिसका शुभारंभ संत बाबा रणजीत सिंह जी ढड्डरियां वाले ने किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, संगत और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि इस रूट को शुरू करवाने में चंडीगढ़ डिपो के जनरल मैनेजर अमनवीर सिंह टिवाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जुनेजा ने बस के रूट और समय की जानकारी दी। बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार, शेखूपुरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह राजिंदरा अस्पताल, खंडा चौक और पुराने बस अड्डे से होते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचेगी। वापसी में, बस दोपहर 3:45 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और शाम 6 बजे पटियाला के नए बस अड्डे से होकर गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार, शेखूपुरा पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा और बस सेवा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पीआरटीसी ने संबंधित बस स्टॉप पर निरीक्षक भी तैनात किए हैं। चेयरमैन जुनेजा बोले- लोगों को बड़ी राहत मिलेगी चेयरमैन जुनेजा ने बताया कि चंडीगढ़, पटियाला, गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार और राजिंदरा अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय से परिवहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस नई बस सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। जुनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में पीआरटीसी जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *