पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही प्रधान: चन्नी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला समेत 21 नेताओं को एडजस्ट किया – Mohali News

पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही प्रधान:  चन्नी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला समेत 21 नेताओं को एडजस्ट किया – Mohali News




पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ही रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता बने रहेंगे। इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन विजय इंदर सिंगला को लगाया गया है। कोर कमेटी का चेयरपर्सन सुखजिंदर सिंह रंधावा और मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन डॉ. अमर सिंह को लगाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर चुनावी समितियों का गठन किया है। इन कमेटियों में कुल 21 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन में संतुलन बनाने के साथ गुटबाजी कम करने की भी कोशिश की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को आधिकारिक सूची जारी की। हाईकमान ने दिल्ली में चार बैठकों में सारी स्ट्रेटजी बनाई। तीन वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त
हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 3 नए वर्किंग प्रेसिडेंट लगाए हैं। इनमें सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जगह दी गई है। कैंपेन कमेटी में 3 को-चेयरपर्सन लगाए गए हैं। इसमें विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक राणा गुरजीत सिंह और सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को शामिल किया गया है। इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी में 3 को-चेयरपर्सन
पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी का को-चेयरपर्सन नियुक्त किया है। मेनिफेस्टो कमेटी का को-चेयरपर्सन सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और पूर्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया को लगाया। कांग्रेस हाईकमान की 4 मीटिंग… पंजाब कांग्रेस का सोशल-क्षेत्रीय दांव
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने 18 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग चुनावी समितियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फिट कर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का दांव चला है। पार्टी ने सबसे ज्यादा 69 सीटों वाले मालवा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी की कमान सौंपी है। वहीं हिंदू नेता विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी और दलित नेता डॉ. अमर सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी ने 25 सीटों वाले माझा क्षेत्र का भी पूरा ध्यान रखा है। जट सिख नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को सबसे अहम मानी जाने वाली कोर कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं 23 सीटों वाले दोआबा क्षेत्र, जहां बड़ी दलित और एनआरआई आबादी रहती है, वहां संतुलन बनाने के लिए संगत सिंह गिलजियां, राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी को वर्किंग प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *