लुधियाना में बिहार के युवक ने फंदा लगाकर जान दी: पत्नी दो महीने से गांव में; पुलिस जांच में जुटी, कारण नहीं स्पष्ट – Ludhiana News

लुधियाना में बिहार के युवक ने फंदा लगाकर जान दी:  पत्नी दो महीने से गांव में; पुलिस जांच में जुटी, कारण नहीं स्पष्ट – Ludhiana News




लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। वह टिब्बा रोड क्षेत्र में रहता था और मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी था। मुकेश रोजगार की तलाश में लुधियाना आया था और शहर की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। वह किराये पर रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकेश की पत्नी लगभग दो महीने पहले अपने गांव गई हुई थी और वहीं रह रही थी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस कारण आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *