ओलंपिक दिवस पर हरियाणा गवर्नर होंगे चीफ गेस्ट: 23 जून को चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम में समारोह; खिलाड़ियों-अफसरों का होगा सम्मान – Chandigarh News

ओलंपिक दिवस पर हरियाणा गवर्नर होंगे चीफ गेस्ट:  23 जून को चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम में समारोह; खिलाड़ियों-अफसरों का होगा सम्मान – Chandigarh News



सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष आएंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 23 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के गवर्नर आशिम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

.

हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें 23 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्यपाल को हॉकी चैंपियनशिप और समारोह की तैयारियों की भी जानकारी दी।

राज्यपाल आशिम कुमार घोष ने निमंत्रण स्वीकार कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है और ऐसी पहलें खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

17 से 23 जून तक होगी हॉकी चैंपियनशिप

करण गिल्होत्रा ने बताया कि हॉकी चंडीगढ़ की ओर से Hockey India के दिशा-निर्देशों के तहत चंडीगढ़ सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 17 से 23 जून तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 23 जून को फाइनल मुकाबलों और सम्मान समारोह के साथ होगा।

ओलंपिक दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना

गिल्होत्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उत्कृष्टता, मित्रता तथा सम्मान जैसे ओलंपिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। समारोह के दौरान ओलंपियन खिलाड़ियों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, अंपायरों और हॉकी चंडीगढ़ के समर्पित सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *