ड्रग व सामाजिक-आर्थिक सर्वे की ड्यूटी से गैरहाजिर 115 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जवाब मांगा – Jalandhar News

ड्रग व सामाजिक-आर्थिक सर्वे की ड्यूटी से गैरहाजिर 115 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जवाब मांगा – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर उप मंडल मजिस्ट्रेट की ओर से ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे 2026 की ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 115 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कर्मचारियों से ड्यूटी पर उपस्थित न होने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों के प्रमुखों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल सभी कर्मचारियों को 11 जून तक कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा गया। आदेशों में कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की ओर से लापरवाही बरती गई तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग प्रमुख की होगी। साथ ही संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इन कर्मचारियों को पहले भी उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसी कारण 10 जून को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के साथ 115 कर्मचारियों की सूची भी जारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *