युवक ने की खुदकुशी, महिला मित्र पर केस दर्ज: पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप, मोगा में घटना – Moga News
मोगा जिले के अजीतवाल थाना क्षेत्र के गांव तखानवध में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र से तंग आकर जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय बलजिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने बलजिन्द्र को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे की एक महिला से दोस्ती थी। महिला ने घरेलू उपयोग के लिए बलजिन्द्र से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। जब बलजिन्द्र ने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, तो महिला ने उसे बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस बात से बलजिन्द्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Source link

