जालंधर में लेडी डॉक्टर सुसाइड: सिविल से पोस्टमॉर्टम: डॉक्टर पति का नर्स को किस करने का वीडियो, अफेयर-लोन और मारपीट से थी परेशान – Jalandhar News
जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी के सुसाइड केस में डॉक्टर पति का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अस्पताल की नर्स के साथ किस करता हुआ नजर आता है।
डॉक्टर मीनाक्षा के परिवार का कहना है कि डॉक्टर पीयूश के इस वीडियो को मीनाक्षी ने देख लिया था। उसने बेटी से माफी भी मांगी थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पति ने डॉक्टर मीनाक्षा के नाम पर चोरी से ढाई करोड़ रुपए का लोन भी ले रखा था। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी ने जब लोन से नाम हटाने के लिए कहा तो डॉक्टर पीयूश उसे अपने गहने लॉकर से निकालकर देने का दबाव बना रहा था।
इसके बाद बेटी ने उसे फोन कर कहा था कि पापा मेरे साथ फ्राड कर ढाई करोड़ का लोन ले लिया है। मैं इससे तलाक लेना चाहती हूं।
पंजाब के ही जलालाबाद के रहने वाली मीनाक्षी की शादी जालंधर के डॉक्टर पीयूश के साथ अक्टूबर 2018 में हुई। शादी के 7 साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं था। डॉक्टर मीनाक्षी एमएस थी और कपूरथला के सरकारी अस्पातल में कार्यरत थी।
बुधवार को डॉक्टर मीनाक्षी का शव उसके घर में बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। इस पर परिवार ने सुसाइड और हत्या का शक जताया। इसे लेकर जालंधर के थाना डिविजन-6 में शिकायत की गई है। मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है। लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था। कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने खिड़कियां तोड़ शव निकाला
थाना डिविजन नंबर 6 से पहुंचे एएसआई ने बताया कि उनको बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि डॉक्टर मीनाक्षी अपने कमरे के अंदर गिरी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में कमरे की खिड़कियों का कांच तोड़ अंदर घुसकर कुंडी खोली गई। अंदर डॉक्टर मीनाक्षी बेड से नीचे फर्श पर गिरी थी। उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में काम करने वाली नर्स से अफेयर
पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई। ये फुटेज पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूष बेटी को पीटता था। वह एक पिता हैं इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहते थे। उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है। जुलाई 2025 से अलग रह रही थी
उन्होंने कहा कि बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूष से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। इस महीने में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है। कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे। तलाक लेने की चल रही थी बात
पिता ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। उन्होंने बेटी को कहा था कि कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई, जिससे बेटी परेशान हो गई। बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि पीयूष ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उनकी मांग है कि पुलिस पीयूष को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाए।
Source link

