पठानकोट में ठेका कर्मचारियों ‌‌‌‌‌ने भरी हुंकार: PSPCL-PSTCL कर्मचारियों का आरोप; कहा-वादे पूरे करने में पंजाब सरकार नाकाम – Pathankot News

पठानकोट में ठेका कर्मचारियों ‌‌‌‌‌ने भरी हुंकार:  PSPCL-PSTCL कर्मचारियों का आरोप; कहा-वादे पूरे करने में पंजाब सरकार नाकाम – Pathankot News


मलिकपुर (पठानकोट) में पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के ठेका कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और अपनी मांगों को तत

.

पठानकोट में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।

बैठक में दिया गया था आश्वासन कर्मचारी नेता बलविंदर कुमार ने बताया कि 24 मई को बिजली मंत्री और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक में आश्वासन दिया गया था कि 15 जुलाई तक ठेका कर्मचारियों को विभाग में समायोजित (मर्ज) करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इस संबंध में 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी।

कुमार ने कहा कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद, सरकार की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ठेका कर्मचारी लंबे समय से विभाग में समायोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

भरोसा लेने के बावजूद मांगें नहीं की पूरी कर्मचारी नेता सुनील कुमार ने कहा कि बिजली मंत्री ने बैठक में कर्मचारियों को नियमित करने और विभाग में समायोजित करने का भरोसा दिया था। हालांकि, अब विभाग और सरकार अपने वादों से पीछे हटते दिख रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द स्वीकार नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार आने वाले दिनों में संघर्ष को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *