मोहाली में ट्रांसफार्मर में आग: बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों को हुई परेशानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Mohali News

मोहाली में ट्रांसफार्मर में आग:  बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों को हुई परेशानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Mohali News




मोहाली में मुबारकपुर-पंडवाला रोड पर शनिवार को एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलीं, जिसके बाद आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रांसफार्मर में तेल और बिजली आपूर्ति के कारण आग बढ़ती रही। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र को भी नुकसान हो सकता था। बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए हुई बाधित इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *