गैस एजेंसी का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर और सिलेंडर चोरी – Ludhiana News
लुधियाना| थाना साहनेवाल क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर स्थित सिंगला इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज बाग कॉलोनी, पटियाला निवासी विशाल सिंगला पुत्र पवन सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई 2026 को उनकी गैस एजेंसी के दफ्तर का दरवाजा तोड़कर दो अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस गए। आरोपियों ने कार्यालय में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट मॉडम तथा भरे हुए छोटे और बड़े गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चोरी का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर थाना साहनेवाल पुलिस ने 5 जून को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Source link

