पंजाब सचिवालय को उड़ाने की धमकी देने वाला तिहाड़ भेजा: सस्ते दामों पर खरीदता ईमेल आईडी, फिर आगे बेच देता, पंजाब पुलिस लेगी प्रोडक्शन वारंट – Chandigarh News

पंजाब सचिवालय को उड़ाने की धमकी देने वाला तिहाड़ भेजा:  सस्ते दामों पर खरीदता ईमेल आईडी, फिर आगे बेच देता, पंजाब पुलिस लेगी प्रोडक्शन वारंट – Chandigarh News




पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पल्ली बाजार, गोबिंद पल्ली निवासी सौरव बिस्वास ईमेल आईडी सस्ते दामों पर खरीदता था और बाद में उन्हें अधिक कीमत पर आगे बेच देता था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर ईमेल खातों का कारोबार करता था। गुजरात पुलिस ने किया था गिरफ्तार आरोपी को सबसे पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई और बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने भी उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब पंजाब पुलिस भी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सकती है। पंजाब में भी कई सरकारी और निजी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के मामलों की जांच चल रही है और एजेंसियां इन मामलों के संभावित लिंक तलाश रही हैं। मोबाइल और लैपटॉप की जांच रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की। साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी भरे ईमेल किन माध्यमों से भेजे गए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पंजाब सचिवालय को मिली थी धमकी पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। मामले में थाना सेक्टर-3 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी जांच, ईमेल ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। बीते कुछ समय में चंडीगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों, पासपोर्ट कार्यालय, पंजाब सचिवालय, जिला अदालत, सेक्टर-17 बस स्टैंड, नगर निगम और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच के दौरान किसी भी स्थान से विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई और अधिकांश मामले फर्जी या अफवाह साबित हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *