जालंधर में बारिश से कई इलाके जलमग्न, PHOTOS: आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर भीगे लोग; उमस से मिली राहत – Jalandhar News

जालंधर में बारिश से कई इलाके जलमग्न, PHOTOS:  आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर भीगे लोग; उमस से मिली राहत – Jalandhar News




जालंधर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे आधा घंटा तेज बारिश हुई। इस दौरान सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अचनाक हुई बारिश के चलते सड़कों पर लोग भीगते नजर आए। हालांकि लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। जालंधर में सुबह से बादल घिर गए थे। इसके बाद सुबह हवा चलने के साथ 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर को अचानक काले बादल घिरने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे टू व्हीलर से सड़कों पर निकले लोग भीग गए। कई लोग दुकानों के छज्जों और पेड़ों की ओट लेकर बारिश से बचते दिखे। बता दें कि मौसम विभाग चंडीगढ़ ने जालंधर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल सोमवार को मौसफ साफ रहने की उम्मीद है। इससे आने वाले दिनों में उमस और बढ़ेगी।
जालंधर के अलग-अलग इलाकों से बारिश के PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *