पठानकोट में दुकानदार पर जानलेवा हमला: पत्नी के साथ ससुराल गया था, तेजधार हथियार से किए वार, लोगों ने बचाई जान – Pathankot News
पठानकोट में एक दुकानदार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान अजय महाजन के रूप में हुई है। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-1 में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अजय महाजन के अनुसार, वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पुला चौक स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उन्होंने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अजय को चोटें आईं। सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें हमलावरों से बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों की तश्वीर रिकॉर्ड हो गई।पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
Source link

