देश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी: हरियाणा में नदियां उफान पर; उत्तराखंड बारिश का रेड और बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी:  हरियाणा में नदियां उफान पर; उत्तराखंड बारिश का रेड और बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • Haryana Rivers Flood Alert | Uttarakhand Red Alert, Bihar Orange Alert; Monsoon Slows

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल भारी बारिश मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक सीमित है।

उत्तराखंड के लिए IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 120 सड़कें बंद हैं। बिहार के पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

हरियाणा में नदियां उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल की पहाड़ियों से आ रहे पानी के चलते यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अगले 6-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में बारिश कम होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है।

जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। फिलहाल अगले कई दिनों तक लोगों को तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी उफान पर है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी उफान पर है।

बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र की नई सड़क पर घुटने तक पानी भर गया।

बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र की नई सड़क पर घुटने तक पानी भर गया।

यूपी के मेरठ में भारी बारिश के बाद अंडरपास में 10 फीट पानी भर गया। तांगावाला घोड़े समेत डूब गया।

यूपी के मेरठ में भारी बारिश के बाद अंडरपास में 10 फीट पानी भर गया। तांगावाला घोड़े समेत डूब गया।

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का पानी गांव के रास्तों में भर गया। जलभराव के बीच से स्कूल बस जाती हुई।

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का पानी गांव के रास्तों में भर गया। जलभराव के बीच से स्कूल बस जाती हुई।

पहाड़ी से आए मलबे में देहरादून में निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ जलविद्युत परियोजना में लगीं मशीनें और ट्रक दब गए।

पहाड़ी से आए मलबे में देहरादून में निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ जलविद्युत परियोजना में लगीं मशीनें और ट्रक दब गए।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

13 जुलाई

  • छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है।
  • राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।
  • ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, आंध्रप्रदेश और तेलंगान में 70 से 80 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

14 जुलाई

  • बिहार, ईस्ट उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
  • राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।

देश के प्रमुख शहरों में तापमान

—————

मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पहलगाम में बादल फटा, सड़क बही, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड:पाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां मानसून की रफ्तार थमी है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ आई। कई खेत बर्बाद हो गए, सड़क बह गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *