लुधियाना रेलवे स्टेशन पर धमाका: कटरा स्पेशल ट्रेन के यात्रियों में मची अफरा-तफरी, घबराकर इधर-उधर भागने लगे – Ludhiana News
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह करीब 9 बजे वॉशरुम एरिया में एक जोरदार धमाका हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाका हुआ, लुधियाना स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेनें रुकी हुई थीं और भारी भीड़ मौजूद थी। लोग बोले- ‘भगवान ने बचा लिया’
धमाके की जगह के पास खड़े यात्रियों का कहना है कि वे बिल्कुल बाल-बाल बचे हैं। अचानक हुए इस वाकये से पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोग अभी भी सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्टेशन पर लाउडस्पीकर के जरिए लगातार यात्रियों को “उचित दूरी बनाए रखने” की हिदायत दी जा रही थी।
Source link

