अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता: प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, लखनऊ 7 विकेट से हारी; प्रभसिमरन का अर्धशतक, चहल-यानसन को 2-2 विकेट

अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता:  प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, लखनऊ 7 विकेट से हारी; प्रभसिमरन का अर्धशतक, चहल-यानसन को 2-2 विकेट

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें की कायम रखीं। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर का यह पहला IPL शतक रहा। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन की तेज पारी खेलकर पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली। इस जीत के साथ पंजाब के 15 पॉइंट्स हो गए हैं। मैच का स्कोरकार्ड… इंग्लिस ने 72 रन की पारी खेली लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिर में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट किए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव। इंपैक्ट ऑप्शंस: दिग्वेश राठी। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट ऑप्शंस: मार्कस स्टोयनिस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *