लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लुधियाना बाईपास पर 4किलो अफीम और स्कोडा कार के साथ तस्कर काबो – Ludhiana News

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  लुधियाना बाईपास पर 4किलो अफीम और स्कोडा कार के साथ तस्कर काबो – Ludhiana News



पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना हैबोवाल के अंतर्गत आती पुलिस चौकी और एसआई (SI) ममता मिन्हास की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार सवार तस्कर को भारी मात्रा में अफीम के सा

.

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जून 2026 को एसआई ममता मिन्हास समेत पुलिस पार्टी और तफ्तीशी किट के साथ बाईपास ढोले (मलेरकोटला से लुधियाना आने वाली सड़क) पर गश्त और चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने पुलिस को पुख्ता इत्तला दी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशा बेचने का नाजायज धंधा करता है और वह इस वक्त अपनी गाड़ी से इसी रूट से गुजरने वाला है।

सिल्वर रंग की स्कोडा कार से हो रही थी तस्करी

मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर वाहनों की सख्त चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आ रही एक सिल्वर रंग की स्कोडा कार (Skoda), जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर DL8CAQ-1451 है, को पुलिस टीम ने रोका। जब गाड़ी की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। कार के भीतर से कुल 4 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कोडा कार को अपने कब्जे में ले लिया।

आरोपी की पहचान और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान हितेशी शर्मा उर्फ नन्ना के रूप में हुई है। वह लुधियाना के थाना हैबोवाल क्षेत्र के अंतर्गत आते जस्सियां रोड, नजदीक राजौरी गार्डन, का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18/25-61-85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे लुधियाना व आसपास के इलाकों में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का हाथ हो सकता है, जिसके चलते आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *