कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट ने 350 ब्लॉक पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र – Barnala News
भास्कर न्यूज| बरनाला प्रदेश कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन व जिला कांग्रेस बरनाला के पूर्व प्रधान गुरप्रीत सिंह लकी पप्पू की अगुवाई में आज स्थानीय कैसल रिसॉर्ट में कांग्रेस पार्टी के एक भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सुधीर चौधरी और मांगीराम पहुंचे। नेताओं ने बताया कि इस समागम के दौरान पंजाब भर से आए ब्लॉक स्तर के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सचिव सहित करीब 350 नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके साथ ही संगठन की तरफ से सभी पदाधिकारियों को भारतीय संविधान की प्रति (कॉपी), कांग्रेस पार्टी के प्रतीक चिन्ह और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम वाले मफलर भी भेंट किए गए। राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट का मुख्य मकसद देश के संविधान की रक्षा करना और आम लोगों के अधिकारों को बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार और पंजाब की राज्य सरकार मिलकर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने में लगी हुई हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं ने कहा कि दोनों सरकारों की लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी पार्टी एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है और इन सरकारों को अपनी गलत नीतियों का खामियाजा आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान मक्खन शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रधान महेश कुमार लोटा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link

