बठिंडा के गुरुद्वारे में अरदास के वक्त आग लगी: श्री गुरू ग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूपों के कवर जले; कमेटी और पंचायत से जवाब तलब – Bathinda News

बठिंडा के गुरुद्वारे में अरदास के वक्त आग लगी:  श्री गुरू ग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूपों के कवर जले; कमेटी और पंचायत से जवाब तलब – Bathinda News


बठिंडा के गांव जस्सी पाउ वाली स्थित गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में आग लगने से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के कवर जले।

बठिंडा में गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में आग लग गई। घटना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चार पवित्र स्वरूपों के कवर जल गए। गुरुद्वारे के भीतर एक बल्ब में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ।

.

गुरुद्वारा ढाबसर साहिब के ग्रंथी सिंह ने बताया कि बीती रात जब वह शाम की अरदास कर रहे थे, तभी सचखंड साहिब के अंदर अचानक आग लग गई। आग लगते ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को तुरंत सचखंड से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान चार पवित्र स्वरूपों के कवर जल गए।

आगे लगने के बाद के PHOTOS…

गुरुद्वारे का निरीक्षण करते जत्थेदार। कई कबर्ड और फर्नीचर जला हुआ मिला।

गुरुद्वारे में आग लगने के बाद निरीक्षण करते जत्थेदार ।

गुरुद्वारे में आग लगने के बाद निरीक्षण करते जत्थेदार ।

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह मौके पर पहुंचे।

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह मौके पर पहुंचे।

गांव की पंचायत को सफाई देने के लिए बुलाया

घटना की सूचना मिलते ही तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जत्थेदार ने गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और गांव की पंचायत को 14 जून को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है।

क्षतिग्रस्त स्वरूपों को श्री गोइंदवाल साहिब भेजा जा रहा

जत्थेदार ने सभी गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटियों से अपील की है कि वे गुरुद्वारों में बिजली के उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच करते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पवित्र स्वरूपों को श्री गोइंदवाल साहिब भेजा जा रहा है।

गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में टेंट में लगी आग।

गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में टेंट में लगी आग।

अमृतसर के गुरुद्वारे में भी आग लग चुकी

अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में 9 दिन पहले 27 मई को टेंट में आग लग गई थी। इससे यहां श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। आग भड़कते ही संगत और सेवादार आग बुझाने में जुट गए। यह टेंट श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया था।

आग बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 23 मई को इसी गुरुद्वारे के लंगर हॉल की शटरिंग गिर गई थी। इससे पाठ कर रहीं 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 9 श्रद्धालु घायल हो गए थे।

************

ये खबर भी पढ़ें:

गुरूद्वारे में आग लगी: श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जला; ग्रंथी हेमकुंड साहिब गए थे, सेवामुक्त SHO को सौंपा था जिम्मा

फाजिल्का के जलालाबाद के गुरुद्वारे में आग लगने से श्री गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप जल गया। आग लगने की पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका पता चलते ही लोग वहां जमा हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *